दुर्ग। उच्चशिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय शनिवार 6 अक्तूबर को हेमचंद विश्वविद्यालय के परिसर में उच्चशिक्षा विभाग दुर्ग संभाग के अपर संचालक कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। साइंस कालेज के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम से पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री श्री पाण्डेय का साइंस कालेज में अभिनन्दन किया जाएगा। यह कार्यक्रम छात्रसंघ शपथग्रहण के साथ सुबह 12 बजे से प्रारंभ होगी। उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शैलेन्द्र सराफ तथा कुलसचिव डॉ. राजेश पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।












