दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में देसी डे का आयोजन किया गया। यह आयोजन अपनी संस्कृति को जीवन में ढालने और उस पर गर्व करने के महती उद्देश्य से विगत दो वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर नृत्य विभाग द्वारा गरबा नृत्य प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें 16 समूहों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रायें देश की विभिन्न सांस्कृतिक विरासत से परिचित होती है और फिर वे सांस्कृतिक परम्परा की वाहक भी बनती है।












