भिलाई। संतोष रूंगटा समूह के कोहका-कुरूद रोड स्थित कैम्पस में संचालित रूंगटा कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालॉजी (आरसीइटी) के बीई थर्ड सेमेस्टर के एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के छात्रों तथा फैकल्टी मेम्बर्स के दल ने पिछले एक पखवाड़े में 5 विभिन्न एग्रीकल्चर तथा एग्रीकल्चर बेस्ड कंपनियों आदित्य बायोटेक-रायपुर, वीएनआर सीड्स प्रा. लिमिटेड- धमधा रोड दुर्ग, एबीस प्लांट-राजनांदगांव, श्री सीता एग्रो फूड्स प्रा. लिमिटेड, दुर्ग तथा दुर्ग ट्रैक्टर्स दुर्ग की इंडस्ट्रियल विजिट कर व्यवहारिक तथा तकनीकी ज्ञान प्राप्त किया।












