दुर्ग। सेक्टर स्तरीय महिला व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शासकीय महाविद्यालय वैशालीनगर एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय दुर्ग के मध्य दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया जिसमें शासकीय कन्या महाविद्यालय दुर्ग ने 2-0 से विजयी होकर फाइनल में प्रवेश किया। शासकीय महाविद्यालय दुर्ग एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय बेरला के मध्य फाइनल मैच खेला गया जिसमें रोमांचक मुकाबले में शासकीय कन्या महाविद्यालय दुर्ग 2-0 से विजयी होकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता। टीम की कप्तान मनीषा, सुषमा, सारिका, वैष्णवी, प्रगति, रूपाली ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया वहीं शासकीय महाविद्यालय बेरला की ओर से राधिका एवं तुलिका ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। बेरला की टीम इस प्रकार थी- निशा, शीतला, सीता, आरती, पूजा।












