भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के कला संकाय के सौजन्य से अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का मुख्य उद्देश्य कला संकाय के विद्यार्थियों को उनके कैरियर से संबंधित जानकारी देते हुए उन्हे भविष्य के लिए सजग करना था। इस विषय पर व्याख्यान देने हेतु श्री सिद्धार्थ एवं आदित्य मिश्रा को आमंत्रित किया गया था श्री सिद्धार्थ मेहता ने विद्यार्थियों को कला विषय से संबंधित जितने भी क्षेत्र है उसकी संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने अपने लिए उचित क्षेत्र के चुनाव हेतु अभिप्रेरित किया आपने बताया कि अपने इच्छा, रूचि और आवश्यकता अनुसार क्षेत्र का चयन करके ही विद्यार्थी अपने कैरियर की ऊँचाई को छू सकता है।












