Shankaracharya-Mahavidyalay

Shri Shankaracharya Mahavidyalaya

भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के कला संकाय द्वारा संगवारी कार्यक्रम का आयोजन बी.ए. प्रथम वर्ष, द्वितीय एंव तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के सहयोग से किया गया इस कार्यक्रम का उद्देश्य तीनों वर्ष के विद्यार्थियों के मध्य आपसी सहयोग एवं समन्वयता को बढ़ाते हुए प्रेरणादायक कार्य हेतु अभिप्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के माल्यार्पण एवं वंदना से हुआ। कार्यक्रम के विषय में अपने विचार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य एवं प्रबंधक डॉ. रक्षा सिंह ने संगवारी को एक अभिनव प्रयास बताते हुए उसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की वतर्मान परिप्रेक्ष्य में प्रथम वर्ष के विद्याथिर्यों के लिए फ्रेसर पार्टी तथा अंतिम वर्ष के विद्यार्थी हेतु बिदाई समारोह का आयोजन किया जाता है। ऐसे में तीनों वर्ष के विद्याथिर्यों के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन स्वागतेय है।

Full size460 × 307

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *