Sanjay-Rungta-Group

Sanjay Rungta Group

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित रूंगटा कॉलेज आफ साईन्स एंड टेक्नोलाजी द्वारा छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनावों में मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान हेतु पे्ररित करने छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ग्राम ढौर, जामुल, कुरूद में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। यह कार्यक्रम मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रजातंत्र मे मतदाताओं के अधिकार एवं उसकी शक्तियां बताते हुऐ मतदाताओं को अपने मतदान केन्द्र में जाकर मतदान मे भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया। यह कार्यक्रम रूंगटा कॉलेज आफ साईन्स एंड टेक्नोलाजी की प्रिंसिपल डॉ. तृप्ति अग्रवाल एवं शिक्षक गण महेन्द्र साहु, गीतिका देशमुख एवं रिजवाना खातुन के निर्देशन पर प्रस्तुत किया गया।

Full size460 × 302

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *