Dr-Sanjay-Goel-Sparsh-Hospi

International day for older persons

भिलाई। विश्व बुजुर्ग दिवस पर स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल ने अपने दरवाजे भिलाई की पहली पीढ़ी के लोगों के लिए उन्मुक्त करते हुए अनेक सुविधाओं एवं रियायतों की घोषणा की। ज्येष्ठ नागरिक मंच द्वारा नेहरू नगर सियान सदन में आयोजित कार्यक्रम में स्पर्श के डायरेक्टर डॉ संजय गोयल ने इसकी घोषणा की। कार्यक्रम में 400 से अधिक बुजुर्गों ने शिरकत की। मुख्य अतिथि की आसंदी से सभा को संबोधित करते हुए डॉ गोयल ने कहा कि अपने पिता की इच्छा पूरी करने के लिए ही बेहतर करियर की चाह में मेट्रो या विदेश जाने की बजाय उन्होंने भिलाई में ही रहकर लोगों की सेवा करने की ठानी। स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी के रूप में उनके पिता का सपना साकार हुआ है।

Full size460 × 288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *