भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको में स्वीप (स्वीप) मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 13 अक्टूबर को महाविद्यालयीन छात्रों द्वारा हुडको क्षेत्र में पैदल रैली निकाली गई व विद्यार्थियों द्वारा हुडको क्षेत्र के रहवासियों को वोट देने के लिये प्रेरित किया गया। 12 अक्टूबर को विद्यार्थियों ने मतदान को प्रोत्साहित करने हेतु नारा लिखे और इसे षहर के विविध सार्वजनिक स्थलों पर लगाया जिससे आने-जाने वाले लोग नारों के द्वारा मतदान के लिये अभिप्रेरित हों। नारों में ‘एक वोट से होती जीत-हार, वोट न हो काई बेकार’। ‘युवा हो तुम देष की ज्ञान, जागो उठो करो मतदान’, ‘जीवन बचाने के लिये ब्लड दान करें और देश बचाने के लिये मतदान करें’।












