भिलाई। एमजे कालेज आॅफ फार्मेसी में कौमी एकता सप्ताह का आयोजन डायरेक्टर श्रीमती श्रीलेखा विरुलकर के दिशा निर्देशन में किया गया। इस दौरान फैंसी ड्रेस, समूह गायन, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शनिवार को इसका समापन समारोहपूर्वक किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ टी कुमार ने बताया कि भारत की पहचान ही उसकी धर्मनिरपेक्षता से है। आजादी के बाद अपने इस स्वरूप को बनाए रखने के लिए हमने अनेक कुर्बानियां दी हैं।












