MJ-College-PGDCA

MJ College PGDCA

भिलाई। हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा घोषित पीजीडीसीए और डीसीए के परीक्षा परिणामों में एमजे कालेज का उत्कृष्ट परिणाम रहा। पीजीडीसीए में जहां एमजे कालेज का परिणाम शत प्रतिशत रहा वहीं डीसीए में 80 फीसदी परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की। पीजीडीसीए में चंद्रप्रभा केशरी ने 70.2 फीसदी अंकों के साथ प्रथम तथा कोमल साहनी ने 68.5 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं डीसीए में परमिला 71.33 प्रतिशत के साथ प्रथम तथा माया 65.5 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रही। विद्यार्थियों को मिली इस सफलता के लिए डायरेक्टर श्रीमती श्रीलेखा विरुलकर, प्राचार्य डॉ कुबेर गुरुपंच, कम्प्यूटर विभाग के प्रभारी संदीप धर्मेन्द्र ने छात्र-छात्राओं को बधाई देने के साथ ही भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Full size341 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *