दुर्ग। मतदाता जागरूकता के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने पर एमजे कालेज की सराहना की गई है। राजेन्द्र पार्क दुर्ग में आयोजित समारोह में इसके लिए महाविद्यालय को सम्मानित किया गया। स्वीप के तहत चलाई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी एमजे कालेज ने भागीदारी दी जिसमें छात्राओं को समूहगान में तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया है।












