भिलाई। आंतरिक, बाह्य स्वच्छता और राजयोग से ही स्वर्णिम भारत का निर्माण होगा। देश की स्वच्छता में व्यक्तिगत योगदान हो। सभी युवाओं में श्रेठ बनने की चेतना उत्पन्न हो जाये जिससे आप सही लक्ष्य चुन सके। उक्त उद्गार अहमदाबाद से पधारी ब्रह्माकुमारी रश्मी ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेश्न के युवा प्रभाग द्वारा आयोजित ‘मेरा भारत स्वर्णिम भारत’ के अंतर्गत ‘युवा शक्ति बने-नये भारत की शक्ति’ विषय पर यहां पीस आॅडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।












