भिलाई। जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग के द्वारा विगत दो माह से मतदाताओं में मतदान संबंधी जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस उद्देश्य को सफल बनाने में विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों का भी सहयोग लिया गया। ज्ञात हो कि चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव की तिथि के घोषणा के पूर्व से ही विगत दो माह से मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न स्तरों पर भी किया गया।












