Magician-Gogia

Magician Gogia Sarkar

भिलाई। प्रसिद्ध जादूगर गोगिया सरकार का मैजिक शो बुधवार की शाम चंद्रा मौर्या टाकीज में प्रारंभ हो गया। एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कारनामों के अंत में गोगिया सरकार ने एक घोड़े को मंच पर बुलाया और पलक झपकते ही उसे गायब कर दिया। दर्शकों ने दांतों तले उंगली दबा ली। गोगिया सरकार अब सोमवार से शुक्रवार को प्रतिदिन दो और शनिवार तथा रविवार को तीन-तीन शो करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन भिलाई नगर पालिक निगम के आयुक्त सुदेश कुमार सुन्दरानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उनके साथ बीएसपी एन्सीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह खुराना, आर्ट आॅफ थिंकिंग के दीपक रंजन दास, सेमीकंडक्टर वर्ल्ड से कमलेश जैन, दिनेश वस्त्र भण्डार के पुरुषोत्तम टावरी और दिनेश जैन एवं जादूगर के भ्राता आशीष प्रदीप ज्वेलर्स के पीयूष सोनी भी उपस्थित थे।

Full size460 × 306

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *