दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीन बॉल बैडमिन्टन प्रतियोगिता में शासकीय डॉ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग की टीम ने उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया। शासकीय महाविद्यालय वैशालीनगर द्वारा आयोजित बॉलबैडमिन्टन प्रतियोगिता के क्वाटर फाईनल मैच में कन्या महाविद्यालय दुर्ग ने विगत वर्ष के विजेता शासकीय महाविद्यालय वैशालीनगर को सीधे सेटों में 2-0, 35-22, 35-23 से एकतरफा परास्त कर फायनल में प्रवेश किया।












