दुर्ग। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन युनिवसिर्टी – इग्नू नई दिल्ली द्वारा जुलाई सत्र 2019 में प्रवेश हेतु एससी, एसटी वर्ग के विद्यार्थियों हेतु 41 पाठ्यक्रमों में नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा प्रदान की गयी है। साइंस कालेज, दुर्ग स्थित इग्नू अध्ययन केन्द्र क्रमांक 1503 के समन्वयक डॉ. अनिल कश्यप ने बताया कि दुर्ग अंचल के पात्र एसटी, एससी विद्यार्थी स्वयं अपने शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, परिचय पत्र, आधार कार्ड पासपोर्ट फोटो आदि के साथ गुरूवार से शनिवार शाम 5.00 से 7.00 बजे तथा रविवार को प्रात: 10.00 से 12.00 बजे के मध्य उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते है।एम.ए. में राजनीति शास्त्र, इतिहास, लोक प्रशासन, हिन्दी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, ग्रामीण विकास आदि विषय उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त आपदा प्रबंधन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा तथा पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन जियो इन्फोरमेटिक्स जैसे रोजगार उन्मुखी पाठ्यक्रम भी दुर्ग अध्ययन केन्द्र में उपलब्ध है।












