Shankaracharya-NSS-3

SSMV NSS Camps Karanja Bhilai

करंजा भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ राजेश पाण्डेय ने कहा कि आज व्यक्ति अपनी भौतिक आवश्यकताओं को पूरा करने एवं सुख सुविधा के साधन जुटाने में ही उलझ कर रह गया है। इसलिए उसके जीवन में संतोष नहीं है। असली संतुष्टि किसी और के काम आने पर ही मिलती है। हम सभी मिलकर एक दूसरे की जरूरतों को भी पूरा करते हैं। इसी से समाज पुष्ट होता है और राष्ट्रीय सेवा योजना अपने स्वयंसेवकों को दूसरों के लिए जीना सिखाता है। कुलसचिव डॉ पाण्डेय ग्राम करंजा भिलाई में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पुरस्कार वितरण समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे।

Full size460 × 301

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *