करंजा भिलाई। दुर्ग जिला जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष महेन्द्र सिन्हा का मानना है कि रोजगार के पीछे भागते हुए अपने भीतर छिपी हुई प्रतिभा की अनदेखी करना उचित नहीं है। इससे कुण्ठा जन्म लेती है। राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरार्थियों को अपने भीतर छुपी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने का अवसर मिलता है। रासेयो से जुड़ना भी अपने आप में गर्व का विषय है। श्री सिन्हा श्री शंकराचार्य महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा यहां लगाए गए सात दिवसीय विशेष शिविर के बौद्धिक सत्र को संबोधित कर रहे थे।












