भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में एनसीसी की 70वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। राजयोगिनी बी.के. आशा दीदी प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर-7, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। आशा दीदी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में ध्यान और एकाग्रता का विशेष महत्व है। इसी की बदौलत वे अपने जीवन में सफल हो सकते है। देश में एनसीसी इसी परिपेक्ष्य में एक विशिष्ट भूमिका का निर्वहन कर रहा है। जिसमें सेवा को विशेष तरजीह दी गयी है। कैडेट्स न केवल सेवा अपितु देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का वहन भी नि:स्वार्थ भाव से कर रहे हैं। वे प्रशंसा के पात्र हैं और देश की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।












