Maths-Day

SSMV Maths Day

भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में 22 दिसम्बर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। गणित विभाग ने श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस 22 दिसम्बर को पी.पी.टी. प्रेजेन्टेशन के द्वारा उनके गणित में योगदान को भी प्रस्तुत किया। इस उपलक्ष्य में गणित विभाग द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता के तहत बी.एस.सी. गणित के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के एवं एम.एस.सी. गणित के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें छात्रों के समूह को चार भागों में विभाजित किया गया जो इस प्रकार थे- आर्यभट्ट, पाइथागोरस, रामानुजन, पास्कल।

Full size460 × 278

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *