LIC-Heart-Talk-Dr-Dashore

Sparsh Multispeciality Cardio

भिलाई। स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ विवेक दशोरे ने आज कहा कि जो लोग दफ्तर में काम करते हैं उन्हें कई प्रकार की लाइफ स्टाइल डिजीजेस जकड़ लेती हैं। बीपी, शुगर की समस्या के साथ ही हृदयजनित रोग इन लोगों के बीच काफी आम हैं। थोड़ी सी सावधानी और दिनचर्या में आवश्यक बदलाव लाकर इसे नियंत्रित किया जा सकता है। डॉ दशोरे यहां भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दफ्तर में काम करने वालों में अनियमित कार्य के घंटे, खान-पान में लापरवाही और तनाव की शिकायत आम होती है। यदि इसपर ध्यान नहीं दिया गया तो बीपी, शुगर और हार्ट डिजीज उन्हें जकड़ लेता है।

Full size460 × 302

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *