भिलाई। नैक की ग्रेडिंग प्रणाली में परिवर्तन किया गया है। मूल्यांकन की नवीन प्रणाली की जानकारी देते हुये स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में नैक एवं आईक्यूएसी सेल द्वारा प्राध्यापकों के लिये एक दिवसीय वर्कशॉॅप आॅन नो हॉऊस चैलेंज इन ग्रेडिंग सिस्टम विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुये आईक्यूएसी सेल प्रभारी डॉ. ज्योति उपाध्याय स.प्रा. कम्पयूटर साइंस ने बताया नैक की मूल्यांकन प्रणाली में परिवर्तन आया है इन प्रणाली से परिचित होना अनिवार्य है जिसमें आने वाली नैक मूल्यांकन में महाविद्यालय श्रेष्ठ प्रदर्षन कर सके व अधिक से अधिक अंक अर्जित कर सके।












