Commissioner-SK-Sundarani

Swacchata Abhiyan Bhilai

भिलाई। नगर पालिक निगम के आयुक्त एसके सुंदरानी ने जोन एक नेहरु नगर के एसएलआरएम सेन्टर का निरीक्षण कर जोन आयुक्त संजय बागड़े को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने गीला एवं सूखा कचरा अलग करने के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ ही सफाई मित्रों के मास्क, वर्दी, दस्ताना, रजिस्टर संधारण के साथ लगी नयी मशीन का अवलोकन भी किया। आयुक्त ने चारों टंकियों में रंग रोगन के साथ प्रत्येक टंकी में पृथक-पृथक कचरे को रखने के साथ पहले टंकी में रिसायकलिंग खाद बनाने की प्रक्रिया के साथ दूसरी टंकी में गीला कचरा, तीसरी टंकी में सूखा कचरा, चौथी टंकी झिल्ली, पन्नी, प्लास्टिक, सीएनडी मटेरियल से चेम्बर का ढक्कन बनाने का कार्य का निरीक्षण किया गया।

Full size460 × 298

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *