Commissioner-SK-Sundarani

Commissioner Bhilai

भिलाई। नगर निगम के आयुक्त एस के सुन्दरानी ने पावर हाउस चौक के पास फलों के ठेले लगाकर सड़क घेरने वालों को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नालियों पर पटरा डालकर व्यवसाय करने वालों को भी हटाया जाएगा। आयुक्त ने पगड़ी दुकान में रखे डिस्पोजेबल गिलासों को जब्त करते हुए दुकानदार को 2000 रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। आयुक्त ने कहा कि पावर हाउस के सुभाष सब्जी मण्डी, मछली मार्केट, शीतला मार्केट को व्यवस्थित कर माडल रुप दिया जायेगा। फुटपाथ पर अव्यवस्थित लगे अवैध ठेले एवं खोमचो, नालियों पर चबूतरा निर्माण कर दुकान लगाने वालों को हटाया जायेगा। उन्होने प्रगति मार्केट जो जर्जर स्थिति में है उसे व्यवस्थित कर माडल रुप दिये जाने हेतु निर्देश दिये।

Full size460 × 290

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *