भिलाई। मंदिर से निकलने वाले पूजा अवशिष्ट को बेतरतीब रुप से फेंकने के विरुद्ध सेक्टर-09 हनुमान मंदिर के पुजारियों पर भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग एवं नगर निगम भिलाई के जोन 05 स्वास्थ्य अमला ने दबिश देकर कचरा फैलाने के विरुद्ध 1200 रुपये का अर्थदण्ड वसूलकर उन्हे मंदिर से निकलने वाले अवशिष्ट को जैविक खाद के रुप में परिवर्तित करने के लिए गड्ढे बनाकर खाद बनाने की सलाह दी है। यहां मुख्य रूप से नारियल का बूच, अगरबत्ती की पन्नी और फूलों का निपटान किया जाना है।












