बेमेतरा। कलेक्टर महादेव कावरे ने आज जिले के सभी चार जनपद पंचायत मुख्यालयों नवागढ़, साजा, बेरला एवं बेमेतरा में सरपंच एवं पटवारियों की बैठक ली। इसमें राज्य शासन की प्राथमिकता की योजना नरवा, गरूवा, घुरवा अउ बाड़ी के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आगे आने की अपील की। इस योजना के संबंध में उन्होंने सरपंचों से सुझाव भी लिये। गांव में गौठान (दैहान) एवं चारागाह के लिए जमीन चिन्हांकित करने पटवारियों को निर्देश दिए। पटवारियों ने बताया कि जमीन का चिन्हांकन कर लिया गया है और ग्राम पंचायतों को हस्तांरित करने की कायर्वाही की जा रही है।












