भिलाई। एमजे कालेज के फार्मेसी विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लायन्स क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नरेन्द्र जैन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।
महाविद्यालय की डायरेक्टर श्रीलेखा विरुलकर ने बताया कि डॉ सीवी रमन द्वारा रमन प्रभाव के आविष्कार के रूप में 28 फरवरी को विज्ञान दिवस मनाया जाता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि वैज्ञानिक सोच जीवन की अनेक दुष्वारियों का हल करने में सक्षम है।












