भिलाई। भूपेश विचार मंच ने शिवाजी जयंती पर 19 फरवरी को वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर के छत्रपति शिवाजी चौक पर स्थापित प्रतिमा को माल्यार्पण कर अपने अभियान का आगाज किया। छत्तीसगढ़ के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेशजी बघेल के युवा समथर्कों ने कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देने के लिए गत दिनों भूपेश विचार मंच का गठन किया है। भूपेश विचार मंच शहर से लेकर गांवों तक नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी की अवधारणा को सफल बनाने के लिए काम करेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की कल्पना करने वाले नेताओं के सपनों को साकार करने में जुटे हुए हैं।












