भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ ‘विविधा’ द्वारा महिलाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस एवं विज्ञान में महिलाएं पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका आफरीन खानम ने विद्यार्थियों को देश की महिला वैज्ञानिकों जैसे- आनंदी बाई लक्ष्मी, जानकी एम्माल, अन्ना मानी, कमला शोफी आदि के संघर्ष की चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया तथा बदलते हुए समय की मांग को देखते हुए महिला को पुरूष वर्ग से कंधे से कंधा मिलाकर चलने को प्रेरित किया गया।












