girls-college-durg-CG

Girls College Durg

दुर्ग। गर्ल्स कालेज दुर्ग में छत्तीसगढ़ कौंसिल आॅफ साइंस एण्ड टेक्नालॉजी के तत्वाधान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं प्रेरक व्याख्यानों का लाभ छात्राओं ने उत्साहपूर्वक उठाया। एस.एम. मोहता महाविद्यालय नागपुर के ख्याति प्राप्त प्राध्यापक डॉ. जितेन्द्र रामटेके मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि डॉ. रूबीदास, बी.आई.टी. तथा प्रोफेसर सुरेश पटेल थे। विज्ञान संकाय प्रभारी एवं आयोजन सचिव डॉ. मीरा गुप्ता ने बताया कि डॉ. रामटेके ने कहा कि संचार क्रांति ने विज्ञान के प्रचार-प्रसार में महती भूमिका निभायी है। संदेशों का संचार हो या जानकारी का पलक झपकते ही लंबी दूरी तक पहुंँच जाते है। वैज्ञानिक क्रांति की जानकारी आमजन तक पहुँचे और इस विज्ञान के जरिए हम अंधविश्वास और रूढ़ीवादिता को खत्म कर सके तो प्रयास सार्थक होगा।

Full size460 × 262

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *