भिलाई। अवकाश प्राप्त कमांडर आरके सोनी का मानना है कि हम अपनी पार्टियों से एक डिश कम करके भी सेना की मदद कर सकते हैं। वे रावत परिवार द्वारा एक लाख रुपए का चेक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को भेंट किए जाने के अवसर पर सभा को संबोधित कर रहे थे। रावत परिवार ने मृत्युभोज का परित्याग कर यह राशि सैनिक परिवारों को दी है। श्री सोनी ने कहा कि शादियों जैसे अवसरों पर हम लाखों रुपए की पार्टी देते हैं। यदि इसमें से कोई एक डिश कम कर दें तो एक लाख रुपए बचा सकते हैं। इसका पार्टी पर भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा।












