भिलाई। एमजे कालेज की डायरेक्टर श्रीलेखा विरुलकर का मानना है कि इंसान बनने के लिए विद्वान बनने से भी कहीं ज्यादा जरूरी है बुद्धिमान बनना ताकि उचित अनुचित का फैसला किया जा सके। सामूहिक नरसंहार के हथियारों के पीछे भी विज्ञान है और जीवन की रक्षा करने में भी विज्ञान ही काम आता है। मानवता की रक्षा के लिए ज्ञान और विज्ञान को सही दिशा दिये जाने की जरूरत है। जल संरक्षण पर टीम एमजे को संबोधित करते हुए श्रीलेखा ने कहा कि वैज्ञानिक प्रगति ने जहां जीवन को आसान बनाने के लिए कई उपकरण दिए वहीं सामूहिक नरसंहार के हथियार भी दिए।












