भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में निर्देशन एवं परामर्श प्रकोष्ठ द्वारा माइंड ट्रेनिंग एकेडमी के इशु ंिसंग ब्ांछोर एवं उनके सदस्यों के द्वारा परामर्श दिया गया। उन्होंने डीएमआईटी परीक्षण के द्वारा मस्तिष्क परीक्षण की जानकारी दी और कहा कि यह शत-प्रतिशत वैज्ञानिक है। उन्होंने यह बताया कि इस परीक्षण के द्वारा हम अपने बच्चों से जुड़ी हर समस्या का समाधान ढूंढ सकते हैं। इससे बच्चों के सीखने के प्रभावशाली तरीके, संकाय एवं विषय चुनने जैसी समस्याओं का समाधान संभव है। कैरियर के सही चयन की दिशा में भी जानकारी या परीक्षण दे सकते हैं।












