भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में लैंगिक समानता इकाई एवं माईक्रोबायोलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘महिलाओं के प्रति समानता का व्यवहार’ विषय पर परिचर्चा एवं ‘विज्ञान में महिलाओं की उपलब्धि’ विषय पर अंतर्महाविद्यालयीन पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. श्रीमती सिंधु अनिल मेनन, डायरेक्टर एवं प्राचार्य श्री शंकराचार्य नर्सिंग महाविद्यालय थीं। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने की। पोस्टर प्रतियोेगिता के निर्णायक के रूप में डॉ. संजू सिन्हा, सहायक प्राध्यापक शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर महाविद्यालय, डॉ. रीना कुलश्रेष्ठ रीडर रूंगटा डेंटल महाविद्यालय कोहका थीं।












