Prof-Choudhary

Faculty Development Programme

भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में आयोजित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तृतीय दिन फिटनेस फॉर एकेडेमिशियन एण्ड स्ट्रेस मेनेजमेंट टेकनिक्स पर व्याख्यान प्रो. राजीव चौधरी, एसओएस, फिजिकल एजुकेशन विभाग, पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने दिया। उन्होंने संप्रेषण कौशल की व्यवहारिक उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। सम्प्रेषण कौशल से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु को बताते हुए उन्होंने कहा कि सही तरीके से हम 15 मिनट तक ही अच्छे से सुन सकते हैं। हम संप्रेषित तथ्यों को कान एवं आंख के द्वारा ग्रहण करते है। संप्रेषन में श्रोता, संप्रेषण का माध्यम एवं ग्रहणकर्ता होते है। जब संप्रेषण दोनों ओर से हो तो बेहतर कम्यूनिकेशन कहलाता है।

Full size460 × 286

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *