भिलाई। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ सुहास गुलाब राव कामड़ी ने रीढ़ के अधिकांश विकारों के लिए युवाओं की खराब मुद्रा को जिम्मेदार ठहराया है। मोबाइल गेम्स और सोशल मीडिया में उलझी यह पीढ़ी घंटों गर्दन और पीठ को तनाव पूर्ण मुद्रा में रखती है, जिसके कारण गर्दन, कंधे एवं पीठ में दर्द रहने लगता है। लापरवाही से यह समस्या बेहद गंभीर हो सकती है। उन्होंने कहा कि आज 3 में से 1 व्यक्ति गलत ढंग से मोबाइल का इस्तेमाल करने या दुपहिया चलाने के कारण दर्द का शिकार है।












