भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त एस.के. सुंदरानी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के विभिन्न घटक अंतर्गत अधिकारियों को समय-समय पर आवास योजना को लेकर कार्य की गुणवत्ता, भौतिक एवं वित्तीय प्रगति एवं पूर्ण आवास के आवंटन आदि के बारे में और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि मोर जमीन मोर मकान अंतर्गत 4938 की स्वीकृति प्राप्त है जिसमें से 1488 मकान निर्माण का कार्य किया जा रहा है इसमें 754 प्रगतिरत है तथा 734 पूर्ण हो चुका है।












