ECA-Mridu-Lakhotia

Early Childhood Association

भिलाई। अर्ली चाइल्डहुड एसोसिएशन – ईसीए ने प्री-प्रायमरी एवं प्रायमरी स्कूलों के चतुर्थ श्रेणी के स्टाफ को बच्चों की देखभाल करने का सही तरीका सिखाया। इसके तहत उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता, बच्चों के सम्पर्क में आने का सही तरीका सिखाया गया। छत्तीसगढ़ में अपनी तरह के इस पहले कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों के 80 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कृष्णा पब्लिक स्कूल कुटेला भाठा की उप प्राचार्य श्रीमती मृदु लखोटिया एवं माइल स्टोन्स की संचालक प्राचार्य डॉ ममता शुक्ला की अगुवाई में इस कार्यशाला का आयोजन माइल स्टोन्स स्कूल सभागार में किया गया। विगत वर्षों में स्कूली बच्चों के साथ शाला परिसर तथा स्कूल बस में होने वाली अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया था।

Full size460 × 302

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *