भिलाई। नंदनवन के समीप संतोष रूंगटा एजुकेशनल कैम्पस में संचालित रूंगटा इंटरनेशनल स्कूल (आरआईएस) के सीबीएसइ बोर्ड के 12वीं के घोषित नतीजों के उत्कृष्ट परिणाम रहे। इसके अंतर्गत बारहवीं की परीक्षा में शामिल हुए कॉमर्स संकाय के स्टूडेंट करण राज ढोड़ी (94.50 प्रतिशत), युक्ति शुक्ला (92 प्रतिशत) तथा आकाश जैन (90 प्रतिशत) ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से उल्लेखनीय सफलता दर्ज की तथा स्कूल स्तर पर टॉपर्स रहे। उल्लेखनीय है कि तीनों ही स्टूडेंट्स ट्विनसिटी भिलाई-दुर्ग के निवासी हैं।












