भिलाई। बीएम शाह अस्पताल की सर्जिकल टीम ने राजनांदगांव के साहू परिवार की खुशियां लौटाई। सात वर्षीय लक्ष्मण के पेट में एक लकड़ी गहरे धंस गई थी। काफी रक्त बह गया था और भीतरी अंगों को भी नुकसान पहुंचा था। इमरजेंसी में बालक की सर्जरी कर शरीर के आरपार हो गई लकड़ी को निकाल दिया गया। बालक अभी स्वस्थ है। बीएम शाह अस्पताल के डॉ अरुण मिश्रा ने बताया कि 8 जून को सालेकसा छुई खदान जिला राजनन्दगांव निवासी सात वर्षीय लक्ष्मण साहू पैरावट में खेलते समय हादसे का शिकार हो गया था।












