Rungta-No-Tobacco

No Tobacco Day

भिलाई। कोहका-कुरूद रोड स्थित संतोष रूंगटा एजुकेशनल कैम्पस (आर-1) में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर एनएसएस विंग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत कॉलेज के स्टूडेंट्स ने धुम्रपान तथा तम्बाकू उत्पादों के सेवन से होने वाली हानियों तथा कैंसर जैसी स्वास्थ्य संबंधी भीषण समस्याओं के संबंध में कैम्पस में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने तम्बाकू के सेवन को रोकने विभिन्न नारों से लिखी तख्तियाँ पकड़कर रैली निकालकर मार्च किया तथा जन-जागरूकता फैलाई। इसके अलावा कॉलेज स्टाफ तथा जन-सामान्य से तम्बाकू व इसके उत्पादों के भविष्य में इस्तेमाल नहीं करने संबंधी शपथ भी दिलाई गई।

Full size460 × 294

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *