भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन के जनकल्याणकारी योजना तीरथ बरत के अंतर्गत आगामी 30 जुलाई को नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्र के दिव्यांग हितग्राहियों के लिए तीर्थयात्रा प्रयाग, काशी, विश्वनाथ, हनुमान मंदिर हेतु निगम मुख्य कार्यालय के कक्ष क्रमांक 09 में 05 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। हितग्राहियों को आवेदन के साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पता का प्रमाण, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जमा करना अनिवार्य है।












