भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर कायर्शाला का आयोजन जिला स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग, एवं पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री के संयुक्त तत्वाधान में रूंगटा डेंटल कॉलेज के सभागार में किया गया। समारोह के उद्घाटन में मुख्य अतिथि डॉ. आर.के खंडेलवाल (नोडल अधिकारी, तम्बाकू निषेध) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. बैनर्जी (एचओडी़, चेस्ट विभाग, सेक्टर-9) उपस्थित थें। कार्यक्रम में विशेष रूप से कॉलेज के डीन प्रदीप तवाने के साथ एम्स दिल्ली से डॉ. अजय लोगनी तथा आर्मी डेंटल कॉलेज से डॉ. ममता कौशिक भी मौजूद रहे।












