भिलाई। विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आशीर्वाद ब्लड बैंक नेहरू नगर की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 40 लोगों ने रक्तदान किया। इनमें 30 ऐसे रक्तदाता भी शामिल थे जो पहली बार रक्तदान कर रहे थे। स्व प्रेरणा से इन लोगों ने रक्तदान कर अहम कर्तव्य निभाया।












