भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त एसके सुंदरानी विश्व सायकल दिवस के अवसर पर अपने निवास स्थान से निगम मुख्य कार्यालय सायकल चलाकर पहुंचे एवं प्रतिदिन होने वाले राष्ट्रगान में सम्मिलित हुए जहां पर राष्ट्रगान के पश्चात् आयुक्त महोदय द्वारा सायकल चलाने से होने वाले लाभ जैसे- शारीरिक रुप से स्वस्थ्य रहना, मानसिक तंदरुस्ती लाना, प्रदुषण मुक्त शहर की दिशा में कदम, ट्राफिक के दबाव से बचाव आदि के बारे में बताया।












