दुर्ग। छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महति आयोजन किया गया। योग फार हार्ट थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट के कारपोरेट रिलेशन्स मैनेजर एवं डीएमएचपी अप्रूव्ड काउंसलर राजीव नायर ने उपस्थितजनों को योगाभ्यास करवाया। उन्होंने योग से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्कि विकास की विस्तार से जानकारी दी।












