दुर्ग। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आज दुनिया भर में भांति-भांति की पहल हो रही है। पर यहां जो हुआ वह शायद सबसे अनूठा था। यहां बारातियों का स्वागत करते हुए उन्हें फलदार एवं छायादार वृक्षों का पौधा भेंट कर दिया। साथ ही उनसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय सहभागिता का आश्वासन भी मांगा। आशीर्वाद देने पहुंचे राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को भी उन्होंने पौधा भेंट किया।












