भिलाई। शालेय स्तर से गुणवत्ता युक्त शिक्षा आज की आवश्यकता है। नई शिक्षा नीति 2019 के प्रारूप में शालेय स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के प्रयास एवं स्कूली बस्तों का बोझ कम करने के उपायों का समावेश करना चाहिए। ये तथ्य आज शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में आईक्यूएसी द्वारा प्रारूप नई शिक्षा नीति 2019 पर आयोजित परिचर्चा के दौरान सामने आया।












