भिलाई। संतोष राय इंस्टीट्यूट के सीएस में अध्ययनरत छात्रोें ने शानदार सफलता अर्जित की हैं। 25 जुलाई को घोषित सीएस के परिणाम में सृष्टि बघेल ने 326 अंक प्राप्त करते हुए देश में 16वां स्थान प्राप्त किया। सीए/सीएमए/सीएस में शानदार परीक्षा परिणाम देने वाली संस्था के संचालक डॉ. संतोष राय ने बताया कि उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों में सृष्टि के अलावा शिखा राय, केशव सलूजा, विशाखा अग्रवाल, शालिनी सोनी, प्रिंसी तिवारी, वर्षा सिंह, शिवम सोनी, गुरजोत कौर आदि प्रमुख हैं।












